फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार मोहनलाल ने फैन को दिया बड़ा सरप्राइज
![फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार मोहनलाल ने फैन को दिया बड़ा सरप्राइज फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार मोहनलाल ने फैन को दिया बड़ा सरप्राइज](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/09/25/1314921-mohanlal-1613047736.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| साउथ सिनेमा के जाने मानें एक्टर मोहनलाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मोहनलाल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज वह हाई पेड स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। मोहनलाल न सिर्फ पर्दे पर बल्कि अपने फैंस के दिलों पर भी राज करते हैं। फैंस ही नहीं बल्कि खुद मोहनलाल भी अपने फैंस के साथ जुड़ने का एक भी मौका हाथ से जानें नहीं देते हैं। यही वजह है कि एक्टर की फिल्में रिलीज होने का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच एक बार फिर से मोहनलाल अपने फैंस के बीच चर्चा में आ गए हैं। सुर्खियों में आने के पीछे की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर की दरियादिली है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या है...
दरअसल, मलयालम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2' में हाल ही में नजर आए एक्टर मोहनलाल अपनी एक फैन की वजह से सुर्खियों में छाए हैं। हाल ही में मोहनलाल अपनी फैन जिनका नाम रुक्मिणी है उनकी एक इच्छा पूरी की है। मोहनलाल ने रुक्मिणी को वीडियो कॉल कर उन्हें सरप्राइज दिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दिनों मोहनलाल के इस फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोते हुए एक्टर से मिलने की इच्छा जता कही हैं। वीडियो में देखा गया है कि वह लगातार रोते हुए एक्टर से मिलने की इच्छा जाहिर कर रही थीं।
#Mohanlal did a video call to fulfill the wish of a fan[Rugmini Amma] who stays at old age home in Thrissur, Kerala. pic.twitter.com/R4mEFytzaP
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) September 21, 2021
ऐसे में भला मोहनलाल पीछे कैसे रहते। उन्हें जैसे ही अपने इस फैन के बारे में तो उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए उस फैन को सरप्राइज देने का फैसला किया। मोहनलाल के वीडियो कॉल से लेकर रुक्मिणी तक की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर मोहनलाल और रुक्मिणी की इस बातचीत के दौरान की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही एकबार फिर से मोहनलाल की दरियादिली की तारीफे भी हो रही हैं।