
x
Mumbai मुंबई:एक्ट्रेस श्रुति हासन ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है। इसके साथ ही वो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। सुपरस्टार कमल हासन साउथ सिनेमा के बेताज बादशाह हैं, उनकी लाडली बेटी श्रुति भी कुछ कम नहीं हैं। कई बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ श्रुति ने 'रॉकी हैंडसम', 'गब्बर इज बैक', 'दिल तो बच्चा है जी' और 'वेलकम बैक' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ था। आज श्रुति हासन अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।
श्रुति अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से नहीं कतराती हैं। एक बार उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वो बचपन में नाम बदलकर स्कूल जाती थीं। उन्होंने इसके पीछे की दिलचस्प कहानी के बारे में भी बताया। दरअसल, श्रुति हासन नहीं चाहती थीं कि उनके स्कूल के साथी या दोस्त ये जानें कि वो सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। वह अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थी, इसलिए वह अपनी पहचान छिपाकर स्कूल जाती थी। उसने स्कूल में अपना नाम बदलकर पूजा रामचंद्रन रख लिया। श्रुति के इस कदम के पीछे कारण यह था कि वह स्कूल में शिक्षकों और अन्य बच्चों से विशेष व्यवहार नहीं चाहती थी।
Tagsसुपरस्टार कमल हासनसारिका की बेटीपहचान छुपाकरस्कूल जाती थींअभिनेत्री श्रुति हासनSuperstar Kamal HaasanSarika's daughterused to go to school hiding her identityactress Shruti Haasanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





