मनोरंजन

सुपर गॉर्जियस श्वेता तिवारी ने खोला राज, लिखा- ये बहुत मुश्किल है...मुझे वापस शेप में लाने के लिए...देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
8 Feb 2021 1:27 PM IST
सुपर गॉर्जियस श्वेता तिवारी ने खोला राज, लिखा- ये बहुत मुश्किल है...मुझे वापस शेप में लाने के लिए...देखें तस्वीरें
x

फाइल फोटो 

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जिन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं. वो सुपरफिट अवतार में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस कुछ महीनों पहले अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया था. अब श्वेता ने अपने वेट लॉस के सीक्रेट के बारे में बताया है.

श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में श्वेता ने अपनी न्यूट्रिशनिस्ट को थैंक्स बोला है. श्वेता ने पोस्ट कर लिखा- 'Weight Loss! Phew...वजन कम करना आसान नहीं है... ये बहुत मुश्किल है.'
'इसके लिए आपको बहुत डेडिकेशन, सेल्फ कंट्रोल और इच्छा शक्ति की जरुरत है. लेकिन ये असंभव नहीं है, खासतौर पर जब आपके पास Kinita Kadakia Patel हों, जो इस मुश्किल जर्नी को आसान बना देते हैं. मुझे लगता है कि मेरे से ज्यादा ये वो थी जो दृढनिश्चय थी मुझे वापस शेप में लाने के लिए.'


श्वेता ने कहा, 'मेरे ट्रेनर के साथ कर्डिनेट करते हुए, सुबह से शाम तक मेरी आवश्यकताओं, पसंद और डायट का ध्यान रखना! मैं उनके लिए एक क्लाइंट नहीं हूं, मैं एक मिशन हूं! आज स्वास्थ्य और वजन कम करने की मेरी उपलब्धि आप हों डॉक्टर.'
बता दें कि श्वेता न्यूट्रिशनिस्ट Kinita से जुड़ी हुई हैं. एक साल पहले भी श्वेता ने एक पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने वजन कैसे कम किया था.
श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रह चुकी हैं. पति अभिनव कोहली संग उनकी लड़ाई पुलिस तक पहुंच गई थी. वो अब अपने बच्चों संग रह रही हैं.
वर्क फ्रंट पर श्वेता तिवारी मेरे डैड की दुल्हन में नजर आई थीं. इस शो में वरुण बडोला उनके अपोजिट रोल में थे. शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story