मनोरंजन

Super Dancer 4: शिल्पा शेट्टी के कमबैक वाले एपिसोड का प्रोमो VIDEO देख कई लोग हुए खुश

Rounak Dey
19 Aug 2021 2:37 PM IST
Super Dancer 4: शिल्पा शेट्टी के कमबैक वाले एपिसोड का प्रोमो VIDEO देख कई लोग हुए खुश
x
वहीं, शो के प्रोमो में शिल्पा काफी इंजॉय करती और पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बीते दिनों पति राज कुंद्रा पर पोर्न केस में लगे आरोपों के कारण सुर्खियों में रही थीं। इस विवाद के दौरान उन्होंने 'सुपर डांसर 4' से ब्रेक लिया था। इस शो पर वो जज के तौर पर नजर आ रही थीं और उन्हें दर्शक काफी पसंद भी कर रहे थे। वहीं, हाल ही में उन्होंने इस शो पर एक बार फिर से वापसी कर ली है। गुरुवार को शो के सेट से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। अब शिल्पा शेट्टी के कमबैक वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसे देखकर कई लोग खुश होते नजर आ रहे हैं।

पहले वाले अंदाज में आईं नजर


सुपर डांसर 4 प्रसारित करने वाले टीवी चैनल सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में शिल्पा, गीता कपूर और अनुराग बासु नजर आ रहे हैं। वहीं, इस प्रोमो में पृथ्वीराज कोंगारी का धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पृथ्वी से इंप्रेस होकर शिल्पा अपने पुराने अंदाज में डैब करते हुए उनकी तारीफें करती दिखाई दे रही हैं। शिल्पा को पुराने अंदाज में देखकर दर्शक इस वीडियो पर कमेंट करते हुए बता रहें हैं कि उनका दिल खुश हो गया है।
पहले गायब थी स्माइल
बीते दिनों शिल्पा को पैपराजी ने सुपर डांसर के सेट पर वैनिटी वैन के बाहर स्पॉट किया था। इस दौरान उनके चेहरे पर काफी गंभीर हाव-भाव देखकर सभी हैरान रह गए थे। हमेशा एक मुस्कान के साथ पैपराजी से मिलने वाली शिल्पा के चेहरे से स्माइल गायब थी। वहीं, शो के प्रोमो में शिल्पा काफी इंजॉय करती और पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं।


Next Story