मनोरंजन

सनी लियोनी की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अनामिका' 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर होगी रिलीज़

Rani Sahu
6 March 2022 12:33 AM IST
सनी लियोनी की स्पाई थ्रिलर फिल्म अनामिका 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर होगी रिलीज़
x
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की स्पाई थ्रिलर फिल्म अनामिका 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ होगी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की स्पाई थ्रिलर फिल्म अनामिका 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ होगी। सनी लियोनी स्पाई थ्रिलर अनामिका में शीर्षक भूमिका निभाती नजर आएंगी।

विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित की गई इस सीरीज में एक बेहद होशियार एजेंट की तलाश की जा रही है, जो अपनी याददाश्त खो चुकी है और अपने फर्ज से भटक गई है।
आठ एपिसोड की इस एक्शन सीरीज़ में समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, शहज़ाद शेख और अयाज़ खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह सीरीज़ 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ होगी।


Next Story