मनोरंजन

खतरनाक स्टंट करती दिखीं सनी लियोनी, देख फैंस के छूटे पसीने

Rani Sahu
9 July 2022 12:25 AM IST
खतरनाक स्टंट करती दिखीं सनी लियोनी, देख फैंस के छूटे पसीने
x
खतरनाक स्टंट करती दिखीं सनी लियोनी

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में सनी लियोनी हाथों के बल खड़े होकर दिखाई दे रही हैं। सनी लियोनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। अब एक बार फिर से सनी लियोनी की लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रही है। सनी लियोनी अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए रोज एक्सरसाइज करती हैं।

हाल ही में सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की हैं। जिसमें उन्हें ब्लैक कलर के जिम आउटफिट में देखा जा रहा है। लुक की बात करें तो, सनी लियोनी ने अपने कंप्लीट लुक के लिए लाइट मेकअप किया है और हाई पोनीटेल बनाई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इस वीडियो में सनी लियोन खतरनाक स्टंट कर रही हैं। जिसे देख फैंस की निगाहें नहीं हट रही। फैंस को सनी लियोन का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा हैं। महज 30 मिनट में 68,689 लाइक आ चुकी हैं। वहीं फैंस ने जमकर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा – गुड वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – बहुत बढ़िया । फैंस के साथ कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं।



Next Story