मनोरंजन

सनी लियोनी पहुंचीं मालदीव, रेत पर लेटकर यूं धूप सेंकती नजर आईं एक्ट्रेस

Rounak Dey
3 Sept 2021 3:37 PM IST
सनी लियोनी पहुंचीं मालदीव, रेत पर लेटकर यूं धूप सेंकती नजर आईं एक्ट्रेस
x
इसके अलावा सनी श्रीसंत (Sreesanth) की डेब्यू फिल्म 'पट्टा' में भी लीड किरदार में होंगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपनी खूबसूरत फोटोज से अक्सर अपने फैंस को रिझाती रहती हैं. इन दिनों सनी मालदीव पहुंची हैं छुट्टियां मनाने के लिए, जहां से वो अपनी हॉट फोटोज शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में मोनोकिनी में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देख फैंस को अपना दिल संभालना मुश्किल हो रहा है.

सनी का ग्लैमरस रूप
सनी लियोनी (Sunny Leone) कुछ दिन पहले तक अपनी आने वाली फिल्म 'शीरो' के शूट में बिजी थीं. एक्ट्रेस ने जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म की, वो रवाना हो गईं मालदीव की ओर. सनी जबसे मालदीव गई हैं, उनका ग्लैमरस रूप बाहर आ गया है. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो पर्पल कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस समंदर किनारे रेट पर लेट कर धूप सेंक रही हैं.
बिग बॉस के घर में नजर आई थीं सनी


कुछ दिनों पहले सनी लियोनी (Sunny Leone) को बिग बॉस के सेट पर भी देखा गया था, जहां वे बिग बॉस के घरवालों के साथ खूब मस्ती करती नजर आई थीं. बॉलीवुड की ये हसीना अपने डांस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं.
सनी की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी लियोनी (Sunny Leone) जल्द ही दो अलग अलग भाषाओं की फिल्मों में नजर आने वाली हैं. वह कई भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'शीरो' (Shero) की शूटिंग पूरी की चुकी हैं. श्रीजीत विजयन द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म को मलयालम, तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज की जाएगी. इसके अलावा सनी श्रीसंत (Sreesanth) की डेब्यू फिल्म 'पट्टा' में भी लीड किरदार में होंगी.


Next Story