मनोरंजन

सरेआम Sunny Leone ने मास्क हटाकर पति को किया Kiss , दौड़कर अपने पापा को ऐसे लगाया गले

Neha Dani
27 Feb 2021 10:25 AM GMT
सरेआम Sunny Leone ने मास्क हटाकर पति को किया Kiss , दौड़कर अपने पापा को ऐसे लगाया गले
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की क्यूट फैमली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की क्यूट फैमली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। इस वीडियो में सनी लियोनी के साथ उनके पति डेनियल वेबर और उनके तीनों बच्चों निशा, नोआ और अशर दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह वीडियो मुंबई एयपोर्ट की है। इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि जैसे ही सनी लियोनी की बेटी अपने पापा डेनियल को देखती है, वह तेजी से दौड़ते हुए उनसे जाकर लिपट जाती है। निशा का यह एक्प्रेशन देखकर सभी खुश हो जाता है।

बता दें कि सनी लियोनी हाल ही में अपने तीनों बच्चों के साथ केरल से मुंबई लौटीं। सनी लियोनी 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 13' की शूटिंग केरल में कर रही थीं। सनी के साथ उनके तीनों बच्चे भी इस शूटिंग पर साथ थे। वहीं डेनियल मुबंई में अपना समय बीता रहे थे और जब सनी बच्चों के साथ मुबंई लौटी तो डेनियल उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंच गए। लंबे समय से अपने पापा से दूर रह रहे ये बच्चे उन्हें एयरपोर्ट पर अपने सामने पाकर बहुत खुश हुए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने पापा को देखते ही बेटी निशा और दोनों बेटे नोआ और अशर उनकी तरफ दौड़ पड़ते हैं और फिर डेनियल अपने बच्चों को गले लगाने के लिए वहीं घुटने के बल बैठ जाते हैं। वीडियो में सनी डेनियल को किस करते हुए नजर आईं।


इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर 'विरल भयानी' ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं निशा का डेनियल के प्रति प्यार देखकर काफी खुश हो रहे हैं। बता दें कि सनी ने 4 साल पहले 2017 में बेटी निशा को महाराष्ट्र के लातूर के एक अनाथालय से गोद लिया था। निशा के अलावा सनी लियोनी के दो बेटे नोह और अशर हैं। इनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। 4 मार्च, 2018 को सनी लियोनी दो जुड़वां बच्चों की मां बनीं।


Next Story