मनोरंजन

लहंगे में छाई सनी लियोन, फ्लॉन्ट की परफेक्ट फिगर

Rani Sahu
24 Oct 2022 12:37 AM IST
लहंगे में छाई सनी लियोन, फ्लॉन्ट की परफेक्ट फिगर
x
नई दिल्ली: सनी लियोन (Sunny Leone) कौन हैं? शायद अब सवाल का जवाब देने की जरूरत नहीं रह गई है. वह जब भी कैमरे के सामने आती हैं, लोगों के लिए उनकी खूबसूरत पर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. बेशक सनी अपनी फिल्मों से इंडस्ट्री में कोई खास मुकाम हासिल न किया हो, लेकिन उन्होंने हमेशा ही अपने डांसिंग स्टाइल और बोल्ड लुक्स से लोगों का ध्यान जरूर खींचा है. सनी की खूबसूरती और बोल्डनेस के चर्चे दुनियाभर में हैं.
सोशल मीडिया लवर हैं सनी लियोन
वहीं, दूसरी ओर सनी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देती हैं. दुनियाभर के फैंस को अब बेसब्री से उनके नए लुक का इंतजार रहता है. इसी बीच सनी ने फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है.
सनी ने इस तरह किया लुक को कंप्लीट

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सनी को पिंक कलर का लहंगा पहने देखा जा सकता है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग डीपनेक ब्लाउज पेयर किया है.
लुक को कंप्लीट करने के लिए सनी ने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है. कानों में बड़े झुमके उन पर काफी जच रहे हैं. यहां सनी कैमरे के सामने बेबाक अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं.
इस फिल्म में नजर आएंगी सनी
अब फैंस के बीच भी उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. कुछ मिनटों में ही सनी की फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. सनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अर्जुन रामपाल की अगली फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरोगांव' में नजर आएंगी.
Next Story