मनोरंजन

पति को सनी लियोनी ने बनाया बेवकूफ... प्रैंक में किया ये काम, देखें वीडियो

Rani Sahu
23 Jun 2022 4:00 PM IST
पति को सनी लियोनी ने बनाया बेवकूफ... प्रैंक में किया ये काम, देखें वीडियो
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं, हाल ही में सनी एक बार फिर से ऐसे ही एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सनी ने अपने सोशल एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति डेनियल वेबर के साथ एक प्रैंक करती दिख रही हैं। वीडियो में सनी ने डेनियल को बेवकूफ बनाकर उनके चेहरे पर आटा फेंक दिया। ये सब देखकर सनी के फैंस हैरान रह गए।

प्रैंक में किया ये काम
सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति डेनियल के हाथ में रस्सी से बंधी बोतलें थमाती हैं और उनसे कहती हैं कि ये उनकी ताकत का टेस्ट है... फिर सनी उन्हें एक बर्तन थमाती हैं और उसके ऊपर किताबें और फिर एक कपड़े के ऊपर कपड़े पर रखा आटा डेनियल को देती हैं। इसके बाद सनी चुपके से बोतल की रस्सी काट देती हैं... जिसके कारण उनका पूरा चेहरा आटे से कवर हो जाता है और वो हैरान रह जाते हैं। यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-


Next Story