मनोरंजन

सनी लियोनी ने फिर 'कांस' में बिखेरा अपने हुस्न का जादू, अपने एक से बढ़कर एक लुक से खींचा सभी का ध्यान

suraj
26 May 2023 9:28 AM GMT
सनी लियोनी ने फिर कांस में बिखेरा अपने हुस्न का जादू, अपने एक से बढ़कर एक लुक से खींचा सभी का ध्यान
x

मनोरंजन: बी-टाउन की 'बेबी डॉल' कही जाने वाली सनी लियोनी अच्छे से जानती हैं कि उन्हें खुद को किस इवेंट में कैसे तैयार करना है। अपनी अदाओं से घायल करने वाली सनी लियोनी इन दिनों 'कांस' में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक तो आपको दीवाना ही बना देगा।

'कांस' में ब्लैक ड्रेस में सनी लियोनी का कातिलाना लुक

गुरुवार को सनी लियोनी 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' के amfAR गाला में शामिल हुईं। हमेशा की तरह एक्ट्रेस ने एक ग्लैमरस लुक चुना। सनी ने ब्लू कारपेट पर चलने के लिए एक वन शोल्डर थाई हाई स्लिट गाउन चुना था। उनका ये खूबसूरत गाउन फेमस फैशन डिजाइनर जीना जकी (Zeena Zaki) ने डिजाइन किया है।

सनी लियोनी ने ब्लैक शिमरी गाउन के साथ मैचिंग कलर का पर्स और हाई हील्स से अपने लुक को पूरा किया था। कानों में डायमंड के इयररिंग्स और हेयर बन के साथ मिनिमल मेकअप, सनी लियोनी का ये स्टाइलिश अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। लोग हॉट, ग्लैमरस, सेक्सी और गॉर्जियस जैसे कमेंट्स कर सनी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

'कांस' में क्यों पहुंची सनी लियोनी?

सनी लियोनी जल्द ही फिल्म 'कैनेडी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का प्रीमियर बुधवार को 'कांस' में हुआ था। सनी ने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ 'कांस' में डेब्यू किया था। खास बात ये है कि मूवी को 'कांस' में 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। सनी लियोनी के साथ लीड रोल में राहुल भट्ट (Rahul Bha) दिखाई देंगे।

'कैनेडी' प्रीमियर में सनी लियोनी का लुक

24 मई 2023 को 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' में 'कैनेडी' का प्रीमियर हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस ने वन-शोल्डर पेल पिंक साटन गाउन पहना था, जिसमें साइड कट और थाई स्लिट था। हाई हील्स, हेयर बन और रेड लिप्स में सनी लियोनी बेहद हसीन लग रही थीं। बता दें कि सनी लियोनी की 'कैनेडी' 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Story