मनोरंजन

रोमांटिक अंदाज में नजर आए इंडियन आइडल 11 के विजेता सनी हिन्दुस्तानी, गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की क्यूट फोटो

Tulsi Rao
5 July 2021 10:56 PM IST
रोमांटिक अंदाज में नजर आए इंडियन आइडल 11 के विजेता सनी हिन्दुस्तानी, गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की क्यूट फोटो
x
सनी ने इंडियन आइडल (Indian Idol) के 11वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इन दिनों सनी हिन्दुस्तानी गर्लफ्रेंड की वजह से सुर्खियों में हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीते कुछ सालों में रियलिटी शोज ने कई लोगों को किस्मत को बदला है। रियलिटी शोज ने कई टैलेंट्स को फेम दिलाया और इन लोगों में एक नाम सनी हिन्दुस्तानी (Sunny Hindustani) का भी है। सनी ने इंडियन आइडल (Indian Idol) के 11वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इन दिनों सनी हिन्दुस्तानी गर्लफ्रेंड की वजह से सुर्खियों में हैं।

रैमडी है सनी की गर्लफ्रेंड का नाम
सनी हिन्दुस्तानी का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। सनी ने अपने पोस्ट में गर्लफ्रेंड रैमडी (Ramdey) के साथ फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सनी बेहद रोमांटिक अंदाज में रैमडी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। सनी और रैमडी की ये फोटो फैन्स को खूब पसंद आ रही है।
क्या है कैप्शन
फोटो शेयर करते हुए सनी ने सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा, 'हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार रैमडी... लंदन में एक साथ शो का मजा लेंगे।' वहीं रैमडी ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हमेशा तुम्हारे साथ... मेरा बेबी आज रात लंबे इंतजार के बाद लंदन में परफॉर्म करने वाला है। तुम पर बहुत गर्व है शोना।'
रैमडी को कहा था भाभी जी
याद दिला दें कि इंडियन आइडल के एक एपिसोड में इस बात का जिक्र हुआ था कि सनी हिन्दुस्तानी की गर्लफ्रेंड नीदरलैंड से हो सकती है। वहीं सनी के साथ मस्ती के दौरान आदित्य ने रैमडी को वीडियो कॉल भी किया था और तब शो के सभी कंटेस्टेंट उन्हें भाभी जी बोलने लगे थे।


Next Story