मनोरंजन

दशाल में सन्नी दियोल ने ली चाय की चुस्की

Rani Sahu
10 Jan 2022 12:39 AM IST
दशाल में सन्नी दियोल ने ली चाय की चुस्की
x
बालीवुड अभिनेता एवं सासंद सन्नी दियोल ने मनाली में स्नोफॉल का जमकर लुत्फ लिया

बालीवुड अभिनेता एवं सासंद सन्नी दियोल ने मनाली में स्नोफॉल का जमकर लुत्फ लिया। मनाली में बर्फ के बीच मस्ती करते हुए उनके फोटो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। इसमें एक फोटो दलाश गांव में स्नोफॉल के बीच उनके चाय की चुस्की लेने का है। बता दें कि सन्नी दियोल ने एक काटेज नग्गर के समीप दशाल गांव में लीज पर लिया हुआ है। इसमें उनका आना-जाना लगा रहता है।

रविवार को उनके पिता अभिनेता धर्मेंद्र ने उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसमें सन्नी दियोल हिमपात के बीच चाय पीते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को खूब लाइक्स मिल रहे हैं। हालांकि वह शनिवार को मनाली से चले गए थे।


Next Story