मनोरंजन

Sunny Deol: सनी देओल की इन फिल्मों में दिखा देशभक्ति का जुनून, 'बॉर्डर 2' से पहले

Bharti Sahu 2
16 Jun 2024 1:01 AM GMT
Sunny Deol: सनी देओल की इन फिल्मों में दिखा देशभक्ति का जुनून, बॉर्डर 2 से पहले
x
Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का आधिकारिक एलान किया, जिसके बाद से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। 27 साल पहले आई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' की रिलीज की भी घोषणा कर दी है। ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।चलिए जानते हैं अभिनेता सनी देओल Sunny Deol की देशभक्ति से जुड़ी इन फिल्मों के बारे में
द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई
सनी देओल Sunny Deolने फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' में दुश्मनों के झक्के छुड़ाते हुए दिखाई दिए हैं। वर्ष 2003 की इस फिल्म में सनी देओल Sunny Deolने मेजर अरुण खन्ना बन पर्दे पर धमाल मचाया था। अनिल शर्मा के निर्शन में बनी इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं।
बॉर्डर
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' लोगों को खूब पसंद आई थी। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल Sunny Deol सेना के जवान के किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म में उन्हें पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए देखा गया था।
बिग ब्रदर
इस लिस्ट में सनी देओल की फिल्म 'बिग ब्रदर' का नाम भी शामिल है। साल 2007 में रिलीज हुई ये फिल्म भ्रष्ट सिस्टम पर आधारित है। फिल्म में सनी जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए थे।
गदर: एक प्रेम कथा
सनी देओल Sunny Deolकी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 2001 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर: एक प्रेम कथा' में सनी ने पूरे पाकिस्तान को हिला दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर blockbuster साबित हुई थी।
Next Story