मनोरंजन
Sunny Deol: गदर 2 से पहले फिर दिखी 'तारा सिंह' की झलक, येलो शर्ट और ग्रे पगड़ी में खूब जचे एक्टर
Rounak Dey
15 April 2023 7:48 AM IST

x
उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा और सिमरत कौर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।
एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक बार फिर सनी और अमिषा पटेल की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। फिल्म में सनी तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने तारा सिंह के लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में सनी येलो शर्ट और ग्रे कलर की पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस लुक में एक्टर खूब जच रहे हैं। एक्टर खुद को शीशे में देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सनी ने लिखा- 'रिफ्लेक्शन्स'। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक रहे हैं।
बता दें फिल्म 'गदर 2' साल 2001 में रिलीज हुई गदर का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इसमें सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा और सिमरत कौर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।
Next Story





