मनोरंजन
सुनीता राव ने ताजा की 1994 की यादें, ए.आर. रहमान के गाने को बताया बेस्ट प्लेबैक सॉन्ग
jantaserishta.com
14 Nov 2026 10:53 AM IST

x
मुंबई: गायिका सुनीता राव ने साल 1994 में म्यूजिक मास्टर ए. आर. रहमान के साथ गाना 'आदि पारु मंगथा' रिकॉर्ड करने की यादें ताजा की। उन्होंने इसे अब तक गाए गए सबसे बेहतरीन प्लेबैक गानों में से एक बताया।
गायिका सुनीता राव ने इस गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि तेलुगु बोलने वाले परिवार से होने के बावजूद उन्होंने इस गाने का तमिल वर्जन गाया था। उन्होंने लिखा, "साल 1994 में मैंने ए.आर. रहमान के लिए 'आदि पारु मंगथा' नाम का यह गाना गाया था। ताश के खेल पर आधारित इस गाने के बोल बहुत शरारती और मजेदार थे। हैरानी की बात यह है कि तेलुगु बोलने वाले परिवार से होने के बावजूद मैंने सिर्फ इसका तमिल वर्जन ही गाया था।"
उन्होंने आगे लिखा, "फिर भी यह अब तक गाए गए मेरे सबसे बेहतरीन प्लेबैक गानों में से एक है।" सॉन्ग 'आदि पारु मंगथा' 1994 की लोकप्रिय तमिल फिल्म 'मई माधम' का एक प्रसिद्ध गीत है। इस जोशीले और अनोखे गाने का संगीत दिग्गज संगीतकार ए. आर. रहमान ने दिया है। इस गाने को पॉप गायिका सुनीता राव (जिन्हें 'परी हूं मैं' गाने के लिए जाना जाता है), टी. के. काला और बाल कलाकार के रूप में जी. वी. प्रकाश कुमार ने अपनी आवाज दी है।
सॉन्ग 'आदि पारु मंगथा' सुनीता राव का ए. आर. रहमान के साथ पहला और एकमात्र संगीत सहयोग था। यह एक बेहद ऊर्जावान और वेस्टर्न-फोक फ्यूजन ट्रैक है, जो 90 के दशक में रहमान के प्रयोगात्मक संगीत की एक बेहतरीन मिसाल माना जाता है।
तमिल भाषा की रोमांटिक संगीतमय फिल्म 'मई माधम' 1953 में आई हॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म 'रोमन हॉलिडे' से प्रेरित है। कहानी संध्या (सोनाली कुलकर्णी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े आदमी (गिरीश कर्नाड) की इकलौती बेटी है। उसका पिता हमेशा उसकी जिंदगी को नियंत्रित करता है और उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी अमेरिका के एक प्रवासी से तय कर देता है।
TagsSunita Rao
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





