मनोरंजन

सुनीता बेबी ने सरेआम किया ऐसा डांस, कातिलाना अदाएं से फैंस के दिलों पर चली छुरियां

Triveni
19 Dec 2020 11:47 AM GMT
सुनीता बेबी ने सरेआम किया ऐसा डांस, कातिलाना अदाएं से फैंस के दिलों पर चली छुरियां
x
कभी मजबूरी तो कभी शौक की वजह से हरियाणा में कई लड़कियों ने डांसिंग का रुख किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | कभी मजबूरी तो कभी शौक की वजह से हरियाणा में कई लड़कियों ने डांसिंग का रुख किया है। इस कड़ी में आज कई डांसर्स यूट्यूब पर जबरदस्त तहलका भी मचा रही हैं। इन्हीं लड़कियों में से सुनीता बेबी एक ऐसा नाम है। जो आज नई हरियाणवी सेंसेशन बनकर उभरी हैं। सुनीता बेबी के सभी डांस वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल होने के साथ ही काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। बेबी की पॉपुलैरिटी का ही नतीजा है कि लोग उन्हें सपना चौधरी का कॉम्पिटिशन मानने लगे हैं।

कई सारे वीडियोज के बीच सुनीता बेबी का एक और वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। जिसमें उनके लटके-झटके देखते ही बनते हैं। सुनीता के ठुमके और कातिलाना अदाएं भी फैंस के दिलों पर छुरियां चलाने के लिए काफी हैं। वायरल हो रहे डांस वीडियो में सुनीता' किडनैप हो जावेगी' गाने पर धांसू डांस करती नजर आ रही हैं।
सुनीता बेबी के इस दमदार डांस वीडियो को KPS Music Film चैनल पर अपलोड किया गया है और अबतक इसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 900 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वहीं कई सारे लोगों ने कमेंट के जरिए सुनीता के लटकों-झटकों पर प्यार बरपाया है
सुनीता बेबी के सभी डांस वीडियो आते ही यूट्यूब पर गदर मचा देते हैं। वहीं उनका बोल्ड अंदाज और कातिलाना डांस लोगों को घायल करने में कामयाब रहता है। जवान से लेकर बूढ़ों तक पर सुनीता बेबी के डांस का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में सुनीता बेबी की फैन फॉलोइंग भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।


Next Story