मनोरंजन

सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया 23 जनवरी को होगी शादी, कहा- 'कल बच्चों को लेकर आता हूं...'

Rounak Dey
23 Jan 2023 2:14 AM GMT
सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया 23 जनवरी को होगी शादी, कहा- कल बच्चों को लेकर आता हूं...
x
इसके साथ ही कन्फर्म कर दिया है कि दोनों की शादी 23 जनवरी, 2023 को होने वाली है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी और एक्ट्र्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से शादी करने जा रही हैं। इन दोनों की शादी की बज बीते काफी दिनों से चल रहा है। हालांकि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल और दोनों के परिवार वालों ने शादी को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। अब अथिया शेट्टी के पापा सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल नाम लेकर बात की है। आइए देखते हैं कि वीडियो में सुनील शेट्टी ने दोनों की शादी को लेकर क्या बात की है।
सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया 23 जनवरी को होगी शादी



सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी कार से उतरकर आते हैं और उन्होंने पैपराजी और मीडियाकर्मियों से कहा, 'हम लोग कल बच्चों को लेकर आएंगे और आपसे मिलवाएंगे। आप लोगों ने जो प्यार दिखाया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम, माना, राहुल और सब लोग आएंगे।' इस तरह से सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर बात की है। इसके साथ ही कन्फर्म कर दिया है कि दोनों की शादी 23 जनवरी, 2023 को होने वाली है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में होंगे 100 गेस्ट
बतात चलें कि एक दिन पहले आई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की 23 जनवरी को होने वाली शादी में दोनों की तरफ से 100 गेस्ट होंगे। ये भी बताया जा रहा है कि शादी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर नहीं आएंगे क्योंकि इस दौरान सिर्फ कपल की फैमिली के लोग ही मौजूद रहेंगे। ये भी बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में भी गेस्ट के फोन ले लिए जाएंगे और कथित तौर पर उन्हें वेडिंग वेन्यू से कोई फोटो और वीडियो पोस्ट ना करने के लिए कहा गया है।
Next Story