मनोरंजन

KKPK 2 के री-रिलीज़ से पहले सुनील पाल का कपिल शर्मा के लिए मज़ेदार मैसेज

Anurag
4 Jan 2026 3:24 PM IST
KKPK 2 के री-रिलीज़ से पहले सुनील पाल का कपिल शर्मा के लिए मज़ेदार मैसेज
x
Entertainment मनोरंजन: पॉपुलर कॉमेडियन ने दोस्त कपिल शर्मा को अपनी शुभकामनाएं भेजीं और कहा, "9 जनवरी को ये दोबारा फिल्म लेकर आ रहा है, भैया। इसकी फिल्म देख लो, वरना ये रिलीज होता रहेगा, होता रहेगा, करता रहेगा। और कपिल भाई, इस बार मुझे प्रीमियर पे ज़रूर बुलाना। इस बार दोनों पैरों में हवाई चप्पल नहीं, दोनों हाथों में एप्पल लेकर आऊंगा, जो मेरे सब्र का फल होगा, और आपके लिए सफल होगा। अभी तुम सेफ हो जाओगे। भैया, पिछली बार तो मैं चलते-चलते मार्केट से गुजर रहा था और आपके प्रीमियर पे पहुंच गया। लोगों ने कहा, “ये मार्केट में चल नहीं रहा।” अरे भाई, मैं ही तो मार्केट में चल रहा था उस टाइम में! वायरल कर दिया!"
उन्होंने आगे कहा, "तो भैया, इस बार जब मुझे प्रीमियर में बुलाओगे ना, तो उस हाल में मत बुलाना के मैं वायरल हो जाऊं या फिर मेरी चर्चा हो जाए! अगर आप चाहते हो कि वैसे चर्चा न हो, तो थोड़ा खर्चा करो। मुझे बढ़िया सा सूट भेज दो, बढ़िया से जूते भेज दो। जूते भी हिट हो जाएंगे, ट्रिपल एस का मामला हो जाए, सारे जूते फिट हो जाएं, तो भैया मुझे बुला लो, मैं आ जाऊंगा। मेरा कोई ईगो नहीं है, भैया। ऑल द बेस्ट। बहुत धीर हो यार। दिल जीत गए हो।"

Next Story