मनोरंजन

Sunil Lahiri 'लक्ष्मण' ने पूछा 'रामायण' से जुड़ा सवाल

Tara Tandi
24 Jun 2021 1:17 PM IST
Sunil Lahiri लक्ष्मण ने पूछा रामायण से जुड़ा सवाल
x
रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बीते साल लॉकडाउन के दौरान इस सीरियल का टेलीकास्ट हुआ था। इसे खूब पसंद किया गया। इसी बहाने शो के ऐक्टर्स को भी लोगों ने सोशल मीडिया पर खोज लिया। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिय पर वह रामायण से जुड़ी यादें और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने रामायण के एक सीन की तस्वीर पोस्ट की है और लोगों से इससे जुड़ा सवाल पूछा है।

,
सुनील लहरी ने फोटो के साथ लिखा है, क्या आप जानते हैं, ये रामायण के किस सीन की तस्वीर है? इस सवाल पर सुनील लहरी को कई जवाब मिले हैं। एक रीडर ने जवाब दिया है, दशरथजी और अवधवासी जब जनकपुर आए थे। वहीं एक और ने जवाब दिया है, सर ये मिथिला के भवन में जब महाराज दशरथ बारात लेकर आते हैं और महर्षि विश्वामित्र आप दोनों को उनके पास ले जाने के लिए आते हैं। वहीं एक फॉलोअर ने लिखा है, हां सर, जब रामजी और लक्ष्मणजी जनकपुर गए थे स्वयंवर के लिए। सुनील और रामायण के फैंस ने सही जवाब दिए हैं।

रामायण की है रिकॉर्ड व्यूअरशिप

सुनील लहरी इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बीते साल सुनी लहरी की पुरानी तस्वीरें देखकर फीमेल फैंस उनकी दीवानी हो गई थीं। रामानंद सागर का टीवी सीरियल रामायण साल 1987 और 1988 के बीच डीडी नैशनल पर टेलीकास्ट होता था। इस सीरियल की रिकॉर्ड व्यूअरशिप थी। बीते लॉकडाउन के दौरान इसे फिर से दिखाया गया और तब इसने ग्लोबली व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे।

Next Story