मनोरंजन

हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर की सेहत में सुधार, सिमी ने भी मांगी दुआ

Neha Dani
3 Feb 2022 5:23 AM GMT
हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर की सेहत में सुधार, सिमी ने भी मांगी दुआ
x
सुनील ग्रोवर के जल्द से जल्द ठीक होकर घर वापस आने की दुआ मांग रहे हैं।

ऐक्टर और कमीडियन सुनील ग्रोवर को हाल ही हार्ट में दिक्कत के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई। जैसे ही यह खबर आई, फैंस टेंशन में आ गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगने लगे।

44 वर्षीय सुनील ग्रोवर की अब हालत में सुधार है और एकाध दिन में डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। 'इंडियनएक्सप्रेस डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स ने बताया कि सुनील ग्रोवर अभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं और ठीक हैं। उन्हें एक-दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल के कारण किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। हालांकि सुनील ग्रोवर के एक रिश्तेदार यहां मौजूद हैं और उनके परिवार को लगातार हेल्थ अपडेट दी जा रही है।


वहीं सुनील ग्रोवर के एक को-स्टार ने भी बताया कि ऐक्टर ठीक हो रहे हैं और जल्दी डिस्चार्ज हो जाएंगे। ऐक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को भी जब यह खबर मिली तो उन्हें शॉक लगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैं जानकर शॉक्ड हूं कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई। वो अपने दिल को दांव पर लगाकर लोगों के दिलों को खुशियों से भरते हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ग्रोवर के हार्ट में ब्लॉकेज था, जिसकी वजह से हार्ट सर्जरी की गई। हालांकि अभी पूरी तरह से यह पता नहीं चल पाया है कि ऐक्टर को क्या दिक्कत थी। फैंस सुनील ग्रोवर के जल्द से जल्द ठीक होकर घर वापस आने की दुआ मांग रहे हैं।

Next Story