मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की 'गुडबाय' में दिखेंगे सुनील ग्रोवर, लड़की बनने पर कह दी दो टूक बात

Rounak Dey
26 Sep 2022 7:04 AM GMT
अमिताभ बच्चन की गुडबाय में दिखेंगे सुनील ग्रोवर, लड़की बनने पर कह दी दो टूक बात
x
उनको एंटरटेन कर रहे है। इससे बड़ी बात और क्या होगी?

एक्टर और कॉमोडियन अली असगर ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि जब वह कपिल शर्मा के शो में लड़की बनते थे तो उनके बच्चों को उस बात से लोग चिढ़ाते थे। काफी कुछ कहा करते थे। अब इस बारे में जब सुनील ग्रोवर से पूछा गया तो उनका रिएक्शन काबिलेतारीफ था। उन्होंने ऐसा कभी फेस किया है या नहीं, इस सवाल पर सुनील ने बहुत ही बढ़िया जवाब दिया है और अली अगसर के इमोशन की बैंड बजा दी है।

दरअसल, सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' में गुत्थी का किरदार निभाकर पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। फिर वह रिंकू भाभी भी बने और उसके बाद डॉक्टर गुलाटी। उनके सभी कैरेक्टर इतने पसंद किए गए कि चारों तरफ उनके बोले जाने वाले डायलॉग्स वायरल होने लगे। फिलहाल तो वह टीवी से दूर फिल्मों में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की जवान और अमिताभ बच्चन की गुड बॉय में अलग-अलग रोल निभाते दिखाई देंगे।
सुनील ग्रोवर का पूरा हुआ सपना
'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ढेर सारी बातें की। उन्होंने सेट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के आने और उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि बिग बी के साथ वह हमेशा काम करना चाहते थे और अब स्क्रीन शेयर कर उनका सपना पूरा हो गया है। सेट पर भी उन्होंने एक्टर संग ढेर सारी मस्ती की है।
अमिताभ बच्चन के बारे में बोले सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर ने बताया कि अमिताभ बच्चन हमेशा मोटिवेट करते हैं और तारीफ भी। उनके मुताबिक, मिस्टर बच्चन के कही हर बात ऐसी होती है मानो जैसे वह सर्टिफिटेक हो। कॉमेडियन के मुताबिक, उन्होंने एख ही सीन किया था और उस पर ही सदी के महायानक कहे जाने वाले एक्टर ने तारीफों के पुल बांध दिए।
अली असगर की बात पर सुनील ग्रोवर का रिएक्शन
सुनील ग्रोवर से इस दौरान अली असगर की कही उस बात का भी जिक्र किया गया था जिसमें उन्होंने बताथा था कि लड़की बनने पर उनके बच्चों को परेशान किया जाता था। सुनील ने कहा- ऐसा मेरे साथ पहले हुआ करता था। हाल फिलहाल में तो नहीं।
सुनील ग्रोवर बोले, लोगों की बातों को सीरियसली न लें
सुनील ने आगे कहा- मुझे नहीं लगता कि एक इंसान के रिएक्शन से आपकी पूरी दुनिया बदल जाती है। कोई कुछ नहीं समझता है। गुडबाय (Goodbye) में एक डायलॉग है- जो चीज नहीं समझ ना आए, जरूरी नहीं कि वो चीज गलत हो। कई सारे लोग कई चीजों पर रिएक्ट करते हैं। आपको वो दिल पर नहीं लेना चाहिए अगर आप अपने हिसाब से सही कर रहे हो तो। आप लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे है। उनको एंटरटेन कर रहे है। इससे बड़ी बात और क्या होगी?
Next Story