मनोरंजन
दुल्हन बने सुनील ग्रोवर ने शेयर की रणबीर कपूर संग तस्वीरें, यूजर्स बोले- ''अरे हां पहली शादी तो आपके साथ ही हुई थी''
Rounak Dey
17 April 2022 6:13 AM GMT
x
आम जिंदगी में लौट आए हैं। अगर सुनील समय पर सर्जरी नहीं करवाते तो उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा था।
सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी बनकर अपनी कॉमेडी से लोगों का खूब दिल जीता। एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। इसी बीच सुनील ग्रोवर ने रणबीर के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुत्थी के रोल में रणबीर की दुल्हन बने दिख रहे हैं।
सुनील ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कॉमेडियन ने रेड सूट पहना हुआ है। रणबीर की दुल्हन पहनी गुत्थी एक तस्वीर में घूंघट में नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में रणबीर और गुत्थी एक-दूसरे को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर में दोनों साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सुनील ने लिखा- 'हम 3 और तस्वीरें जारी कर रहे हैं।' यह तस्वीरें कपिल शर्मा शो के सेट की लग रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- 'अरे हां शादी तो आपके साथ हुई थी पहले।'
दूसरे यूजर ने लिखा- 'आपको नहीं बुलाया होगा क्योंकि आप एक्स हो ना'
बता दें बीते दिनों एक्टर की हार्ट सर्जरी हुई है। एक्टर काफी दिन मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती रहे, लेकिन अब एक्टर पूरी तरह से ठीक हैं और आम जिंदगी में लौट आए हैं। अगर सुनील समय पर सर्जरी नहीं करवाते तो उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा था।
Next Story