मनोरंजन

सुनील ग्रोवर को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, हार्ट सर्जरी के लिए एक हफ्ते से है भर्ती

Neha Dani
3 Feb 2022 9:47 AM GMT
सुनील ग्रोवर को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, हार्ट सर्जरी के लिए एक हफ्ते से है भर्ती
x
इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इस बैक' में वह महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए।

'द कपिल शर्मा शो' के जरिए अपने दर्शकों को कभी गुत्थी तो कभी डॉ मशहूर गुलाटी बनकर हंसाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर सामने आते ही उनके फैंस से लेकर सितारे तक चिंतित थे। हर कोई बस उनके जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटने की प्रार्थना कर रहा है। दरअसल सुनील ग्रोवर की मुंबई एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि सुनील ग्रोवर रिकवर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आज सुनील ग्रोवर को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

अस्पताल से आज मिल सकती है छुट्टी
एएनआई की रिपोर्ट्स के अनुसार हॉस्पिटल अथॉरिटी का कहना है कि कॉमेडियन अभिनेता सुनील ग्रोवर को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वह अपने घर लौट आएंगे। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर सामने आने के बाद बुधवार को अभिनेत्री और प्रोड्यूसर सिमी गरेवाल ने ट्वीट कर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं ये सुनकर बहुत ही शॉक्ड हूं कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। उन्होंने हम सभी के दिलों को खुशियों से भर दिया है, लेकिन उन्हें ये झेलना पड़ा। मैं दुआ करती हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। वह बहुत ही प्रतिभाशाली हैं और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं'। कई रिपोर्ट्स की माने तो सुनील ग्रोवर हार्ट में ब्लॉकिज होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे।
फैंस कर रहे है उनके ठीक होने की प्रार्थना
सुनील ग्रोवर के चाहने वालों तक जैसे ही ये खबर पहुंची उन्होंने ट्वीट कर उनकी सेहत पर अपनी चिंता जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं दुआ करुंगा कि आप जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौट आओ'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह खुद ही हम सबके दिलों के डॉक्टर हैं। उन्हें कुछ नहीं होगा उनकी जल्दी से जल्दी रिकवरी की प्रार्थना करते हैं'। कई यूजर्स ने तो उनके ठीक होने की प्रार्थना करते हुए ये भी कहा कि दूसरों को हंसाने वाले को कुछ नहीं हो सकता। वह हमें जल्द ही फिर से हसाएंगे'। फैंस उन्हें ढ़ेर सारा प्यार दे रहे हैं'।
टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी कमाया खूब नाम
सुनील ग्रोवर एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने टीवी हो या फिर बॉलीवुड अपने अभिनय और कॉमेडी के दम पर हर किसी का दिल जीता है। उन्होंने छोटे परदे पर जहां मशहूर गुलाटी, रिंकू भाभी, गुत्थी बनकर हर किसी का दिल जीता तो वहीं बड़े परदे पर उन्होंने बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की। सुनील ग्रोवर आमिर खान के साथ फिल्म 'गजनी' में नजर आए तो वहीं सलमान खान के साथ उन्होंने 'भारत' फिल्म में उनके दोस्त की भूमिका निभाई। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इस बैक' में वह महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए।

Next Story