मनोरंजन

सुनील ग्रोवर ने फैंस को दिखाया जादू, एक पल मे गायब हो गई उनकी दाढ़ी

Triveni
10 April 2021 2:38 AM GMT
सुनील ग्रोवर ने फैंस को दिखाया जादू, एक पल मे गायब हो गई उनकी दाढ़ी
x
एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (SUNIL GROVER) अपने फनी अंदाज़ से लाखों लोगो को हंसाते आए हैं।

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (SUNIL GROVER) अपने फनी अंदाज़ से लाखों लोगो को हंसाते आए हैं। सुनील ग्रोवर ने बेहद कम समय में कॉमेडी करते हुए अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह आए दिनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ़ते रहते है। इसी दौरान एक्टर ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो हर बार की तरह लोगो को हंसाने के लिए फन्नी लुक में नज़र आ रहे है


दरअसल एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो एक जादू दिखाते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो में एक्टर ने अपने आधे चेहरे को शेव कर रखा है और आधे चेहरे को बिना शेव किए छोड़ दिया है। जादू दिखते हुए एक्टर अपने हाथ से चेहरा ढक कर पहले चेहरे का शेव किया हुआ हिस्सा दिखाते है,फिर बिना शेव किया हुआ। इसी के साथ एक्टर ने अपनी इस वीडियो पर कैप्शन देते हुए लिखा-'अगर बिजी़ हो तो यह मत देखो!'
इस वीडियो पर कई लोग अपना रिएक्शन दे रहे है और सुनील ग्रोवर के लिए अपना प्यार जता रहे है। एक्टर के इस वीडियो पर फैंस मज़ेदार कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे है। अब यह वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे भी सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर ज़्यादातार फनी कंटेंट वाले वीडियोज़ ही शेयर करते है
सुनील ग्रोवर ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे और फिर ओटीटी प्लेटफार्म तक अलग-अलग रोल निभाकर लोगो को खूब एंटरटेन किया है। हाल ही में एक्टर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से एक बार फिर सभी को इंप्रेस किया था। तांडव में सुनील ने 'गुरपाल' नाम का किरदार निभाया था।


Next Story