मनोरंजन

सुनील ग्रोवर ने #pawrihorahihai पर शेयर किया मजेदार वीडियो, हंस-हंस कर पागल हो जाएंगे आप....

Neha Dani
22 Feb 2021 10:25 AM GMT
सुनील ग्रोवर ने #pawrihorahihai पर शेयर किया मजेदार वीडियो, हंस-हंस कर पागल हो जाएंगे आप....
x
''सुनील ग्रोवर को सलमान खान की तरफ से कोई फोन कॉल नहीं गया है।''

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब सुनील ग्रोवर ने 'पावरी हो रही है' पर अपना एक वीडियो बनाया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर सुनील ग्रोवर के फैन्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में सुनील 'पावरी हो रही है' स्टाइल में कहते हैं, 'ये एक मच्छर है, उसने मेरे को काटा है, मेरे को खुजली हो रही है।' सुनील ने वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''रात में मच्छरों की #pawrihoraihai।'' वीडियो पर सुनील के फैन्स लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं। कुछ फैन्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हमारे साथ भी ऐसा हुआ है।' वीडियो को अभी 3 लाख 93 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
सुनील की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पिछली बार वह वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। फैन्स को हमेशा अपनी कॉमेडी से हंसाने वाली सुनील ने इस वेब सीरीज में गंभीर रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया।



कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सुनील ग्रोवर एक बार फिर कपिल शर्मा से साथ मिलकर 'द कपिल शर्मा शो' में काम करने जा रहे हैं। यह भी बताया गया कि शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने सुनील और कपिल की दोस्ती करवा दी है। लेकिन फिर एक रिपोर्ट में बताया गया कि सुनील शो में नजर नहीं आएंगे। टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में सुनील के करीबी सूत्र ने कहा, ''सुनील ग्रोवर को सलमान खान की तरफ से कोई फोन कॉल नहीं गया है।''कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब सुनील ग्रोवर ने 'पावरी हो रही है' पर अपना एक वीडियो बनाया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर सुनील ग्रोवर के फैन्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में सुनील 'पावरी हो रही है' स्टाइल में कहते हैं, 'ये एक मच्छर है, उसने मेरे को काटा है, मेरे को खुजली हो रही है।' सुनील ने वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''रात में मच्छरों की #pawrihoraihai।'' वीडियो पर सुनील के फैन्स लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं। कुछ फैन्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हमारे साथ भी ऐसा हुआ है।' वीडियो को अभी 3 लाख 93 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
सुनील की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पिछली बार वह वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। फैन्स को हमेशा अपनी कॉमेडी से हंसाने वाली सुनील ने इस वेब सीरीज में गंभीर रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सुनील ग्रोवर एक बार फिर कपिल शर्मा से साथ मिलकर 'द कपिल शर्मा शो' में काम करने जा रहे हैं। यह भी बताया गया कि शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने सुनील और कपिल की दोस्ती करवा दी है। लेकिन फिर एक रिपोर्ट में बताया गया कि सुनील शो में नजर नहीं आएंगे। टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में सुनील के करीबी सूत्र ने कहा, ''सुनील ग्रोवर को सलमान खान की तरफ से कोई फोन कॉल नहीं गया है।''


Next Story