मनोरंजन
सुनील ग्रोवर ने अपनी छोटी सी प्रेम कहानी का किया खुलासा, VIDEO में पार्टनर को देख खो बैठेगें होश
Rounak Dey
18 April 2022 2:33 PM IST

x
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'हम तीन और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।'
फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर हमेशा से ही अपनी दमदार कॉमेडी के जरिए फैंस को खूब हंसाते हैं। छोटे पर्दे के साथ सुनील ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना खूब दम दिखाया है। आज भी दर्शक उनके डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार को खूब याद करते हैं। एक्टिंग के साथ सुनील सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर उनसे जुड़े रहते का मौका हाथ से जानें नहीं देते हें। इस बीच सुनील ने अपनी एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए सुनील ने अपनी छोटी सी प्रेम कहानी का खुलासा किया है। यहां देखें वीडियो...
एक्टर सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में आपको कॉमेडियन का एक नया ही अवातार देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील एक पहाड़ी गांव में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आस पास काफी सारी बकरियां नजर आ रही हैं। वहीं एक बकरी पत्थर पर चढ़ी हुई है और वहीं सुनील उसके बिल्कुल सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। सुनील उस बकरी को न सिर्फ प्यार से निहारते दिख रहे हैं बल्कि उसे दूर से किस करते भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'छोटी सी प्रेम कहानी।'
सुनील ग्रोवर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस फनी कमेंट्स करते दिख रहे हैं। इस पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी कमेंट कर सुनील की टांग खींचते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनकी शादी पर खास अंदाज में विश किया था। सुनील ने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जब रणबीर शो पर पहुंचे थे। बात दें कि एक बार जब रणबीर शो पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे तब गुत्थी उनके पास बैठकर शादी की बात कर रहे थे। सुनील ग्रोवर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'हम तीन और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।'
Next Story





