मनोरंजन
सुनील ग्रोवर ने शिखर धवन से की खास डिमांड, देखें ये मजेदार वीडियो
Rounak Dey
6 April 2023 12:51 PM IST

x
कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच में भाग लिया।
विदेशों में चकाचौंध भरी जिंदगी जीने के सपना लाखों लोग देखते हैं और वहां जाने के लिए कई रास्ते अपनाते हैं। एक्टर सुनील ग्रोवर की मजेदार सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' इसी कहानी पर आधारित है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो चुकी है। दर्शकों की तरफ से इस वेब सीरीज को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। सीरीज में सुनील ग्रोवर ने ‘तेजिंदर टैंगो गिल’ का किरदार निभाया है, जिसने अपने पूर्वजों का जमीन गिरवी रखकर इंगलैंड में घर बसाने का घर देखता है। सुनील के अलावा इस सीरीज में सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
सुनील ग्रोवर ने Shikhar Dhawan से की खास डिमांड
वहीं हाल ही में वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान सुनील ग्रोवर ने 1 अप्रैल को चंडीगढ़ में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच में भाग लिया।
Next Story





