मनोरंजन
Sunil Dutt Death Anniversary: पिता को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर बोले- ''एक बेटे को जो...
Rounak Dey
26 May 2022 8:41 AM IST

x
आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे पापा, मैं आपको बहुत मिस करता हूं।"
संजय दत्त बॉलीवुड के एक दमदार एक्टर होने के साथ-साथ फैमिली मैन भी हैं। वह अपनी फैमिली से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर उनके साथ प्यारे पोस्ट शेयर करते रहते हैं, लेकिन आज पिता सुनील दत्त की 17वीं पुण्यतिथि पर एक्टर काफी भावुक नजर आ रहे हैं। पिता की डेथ एनिवर्सरी पर संजय ने एक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है।
पिता सुनील दत्त संग एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा- "अच्छे-बुरे हर हालात में आप हमेशा मुझे रास्ता दिखाने और गाइड करने के लिए थे। आप मेरी ताकत, प्रेरणा और हर जरूरत में सहारा थे…एक बेटे को जो कुछ चाहिए होता है, वो सब कुछ आप थे। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे पापा, मैं आपको बहुत मिस करता हूं।"
एक्टर का ये पोस्ट देख उनके फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें संजय दत्त राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अपने पिता के साथ काम कर चुके हैं। सुनील दत्त का 25 मई 2005 को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था।
Next Story





