मनोरंजन

सुनील शेट्टी ने अहान के जन्मदिवस पर लिखा एक खास नोट, बेटे को बताया सबसे बड़ी खुशी

Neha Dani
28 Dec 2021 6:20 AM GMT
सुनील शेट्टी ने अहान के जन्मदिवस पर लिखा एक खास नोट, बेटे को बताया सबसे बड़ी खुशी
x
निर्देशन में बनी फिल्म तड़प का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस अवसर पर सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर अहान के पिता सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर कर उन्होंने बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है।

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अहान की तस्वीर शेयर कर लिखा, मेरी सबसे बड़ी खुशी, सबसे बड़े गर्व और मेरे प्यार अहान को जन्मदिन की ढ़रे सारी शुभकामनाएं... अपने मुझे गर्व करने के लिए बहुत सारे कारण दिए हैं। मैं चाहता हूं कि आप अपनी रोमांचक नई यात्रा शुरू करते हुए प्यार, भाग्य, रोमांच के लिए ईश्वर से प्रार्थाना करता हूं। कड़ी मेहनत करों और हमेशा ईमानदार रहो, जो आपके पास है उसके लिए हमेशा आभारी रहें। हमेशा दूसरों में प्यार, दया, पॉजिटिविटी की तलाश करें।
अपनी जर्नी एंजॉय करें


अभिनेता ने आगे लिखा, रास्ते में किसी की मदद करने के लिए हमेशा रुकें। अपने आप को क्षमा करें और गलती होने पर सीखें लेकिन सबसे अधिक अपनी जर्नी को एंजॉय करें। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास आपको केवल अधिक खुशी की ओर ले जाएं। वही सुनील की इस पोस्ट पर सिनेमा जगत के लोग कमेंट कर अहान को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
तड़प से किया डेब्यू
3 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म तड़प से अहान शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म में उन्होंने ईशाना का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एक जुनूनी प्रेमी पर आधारित है। फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया में मुख्य किरदार निभाया है। मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म तड़प का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने किया है।


Next Story