मनोरंजन

मैरिज एनिवर्सरी पर सुनील शेट्टी ने इस अंदाज में पत्नी को किया विश, बेटी आथिया शेट्टी ने दिया ये रिएक्शन

Gulabi
25 Dec 2021 11:58 AM GMT
मैरिज एनिवर्सरी पर सुनील शेट्टी ने इस अंदाज में पत्नी को किया विश, बेटी आथिया शेट्टी ने दिया ये रिएक्शन
x
सुनील शेट्टी ने इस अंदाज में पत्नी को किया विश
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी 25 दिसंबर को अपनी 30वीं शादी की सालगिरह बना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर अपनी पत्नी माना शेट्टी को मैरिज एनवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है।
अथिया शेट्टी ने यूं किया रिएक्ट
इस फोटो में सुनील शेट्टी और माना शेट्टी बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'तब भी सुंदर.... अब भी सुंदर... और हमेशा के लिए सुंदर... हैप्पी 30वीं एनिव वाइफ।' सुनील शेट्टी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फोटो को लाइक कर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही अभिनेता की बेटी अथिया शेट्टी ने फोटो पर एक हार्ट का इमोजी कमेंट किया है। साथ ही टाइगर श्रॉफ, अर्चना पूरन, गुरूदीप मेहंदी ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प हैं। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 25 दिसंबर को साल 1991 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी भी हैं। हाल ही में उनके बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेता को आखिरी बार नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कड़ 4 के जीवन पर आधारित फिल्म मरक्कड़ द अरेबिजन सी में देख गया था। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 16वीं शताब्दी के आस-पास होने वाली समुद्री घटनाक्रमों पर आधारित है।
लंबे वक्त बाद की फिल्मों में वापसी
आपको बता दें कि अभिनेता सुनील शेट्टी लगभग 5 साल के लंबे अतराल के बाद फिल्मी दुनिया में वापसी की है। पहले उन्होंने कई फिल्मों में बतौर गेस्ट और कैमियो रोल निभाएं हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म बलवान से की थी, जिसके बाद उन्होंने हेरा फेरी, भाई, फिर हेरा फेरी, वक्त हमारा है, चुप चुप के, धड़कन, कयामत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
Next Story