मनोरंजन
सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर भूषण कुमार को दीं शुभकामनाएं
jantaserishta.com
27 Nov 2025 5:30 PM IST

x
मुंबई: भारतीय संगीत और फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर भूषण के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भूषण कुमार जी। आप बिल्कुल फिट रहें, ढेर सारी खुशियां और बहुत सारी सफलता मिले, जिसके आप हकदार हैं। हमेशा खुश रहें, हमेशा धन्य रहें।" भूषण कुमार ने अपने पिता गुलशन कुमार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए टी-सीरीज को दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी बना दिया है, लेकिन ये सब बनाना कोई आसान नहीं था।
बता दें कि गुलशन कुमार ने म्यूजिक कैसेट की शुरुआत की थी और सुपर कैसेट्स के नाम से टी सीरीज को एस्टेब्लिश किया, जिसमें भक्ति गीत और फिल्मों के गाने चला करते थे। यही गाने पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे, लेकिन कुछ समय बाद गुलशन कुमार की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद कंपनी की बागडोर भूषण कुमार ने अपने हाथों में ले ली और कड़ी मेहनत से देश-दुनिया में टी-सीरीज का नाम रौशन कर दिया।
टी-सीरीज आज यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाला म्यूजिक चैनल है, और बॉलीवुड की लगभग हर बड़ी फिल्म के म्यूजिक राइट्स इसी कंपनी के पास होते हैं। ‘आशिकी 2’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘एनिमल’, और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के पीछे भूषण कुमार का ही हाथ रहा है।
इसी के साथ ही भूषण कुमार ने अपनी कंपनी में कई नए कलाकारों को भी मौके दिए हैं, जिनमें नेहा कक्कड़, गुरु रंधावा, जुबिन नौटियाल, और अरिजीत सिंह जैसे गायकों के नाम शामिल हैं। हाल ही के दिनों में टी-सीरीज की प्रोड्यूस कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें कुछ की घोषणा हो चुकी है, तो कुछ की बाकी है। इन्ही में से उनकी बहुप्रीतिक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





