मनोरंजन
सुनिधी चौहान का सनसनीखेज खुलासा! बताया क्यों छोड़ दिया शो
Shubhra Nandy
31 May 2021 8:11 AM IST

x
सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' किसी ना किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बना रहता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' किसी ना किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। इस शो से कई चौंकाने वाले विवाद भी जुड़ते रहे हैं। वहीं हाल ही में जानी-मानी सिंगर सुनिधी चौहान ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सुनिधी एक वक्त पर इस शो की जज थीं लेकिन बाद में उन्होंने ये सिंगिंग रिएलिटी शो छोड़ दिया। शो से जुड़े विवादों पर बात करते हुए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनिधी ने बताया है कि उन्होंने 'इंडियन आइडल' क्यों छोड़ दिया है?
तारीफें करने के लिए कहा जाता है
बीते दिनों आरजे और सिंगर अमित कुमार ने दावा किया था कि चाहे किसी की कोई भी राय हो शो के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा था। अमित कुमार शो पर बतौर गेस्ट पहुंचे थे, जिस एपिसोज में किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी गई थी। वहीं अब सुनिधि चौहान ने एक लीडिंग डेली से बात करते हुए बताया है कि उनसे मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की तारीफें करने के लिए कहा था। वो ये सब नहीं कर पा रही थीं। सुनिधी पांचवे और छठवें सीजन के लिए शो की जज रही थीं।
बताया ऐसा क्यों करते हैं मेकर्स?
सुनिधि चौहान ने बताया है कि 'ऐसा जरूरी नहीं है कि ये सबको करना है लेकिन हां हमें ऐसा करने के लिए कहा जाता था। ये एक बेसिक चीज होती है और इसलिए मैं आगे नहीं जा पाई। मैं वो सब नहीं कर सकती थी। जो वो लोग चाहते थे इसलिए मुझे अपना रास्ता अलग करना पड़ा। इसलिए आज मैं ये रिएलिटी शो जज नहीं कर रही हूं'। उनका कहना है कि मेकर्स ऐसा दर्शकों की अटेंशन लेने के लिए करते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो ऐसा सोचती हैं कि शायद ऐसा करना उनके लिए काम भी आता है।
Next Story





