मनोरंजन

मिस्ट्री मैन संग अंडमान पहुंची सुमोना चक्रवर्ती, वेकेशन Photos ने मचाई खलबली

Shubhra Nandy
20 April 2021 3:04 PM IST
मिस्ट्री मैन संग अंडमान पहुंची सुमोना चक्रवर्ती, वेकेशन Photos ने मचाई खलबली
x
‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने एक बार फिर से हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने एक बार फिर से हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सुमोना इस समय अंडमान में हैं और उनके वेकेशन की तस्वीरें देखकर हर कोई हक्का बक्का है। नीचे देखें ये तस्वीरें...

सुमोना चक्रवर्ती के वेकेशन से सामने आई इस तस्वीर को देखकर हर कोई पूछ रहा है कि आखिर ये शख्स कौन है?

सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इसी झूले पर सुमोना घंटो बिता रही हैं। इस तस्वीर में ही इतना सुकून है...जरा सोचिए हकीकत में ये कितना खूबसूरत होगा।

सुमोना अंडमान में छुट्टी बिताने गईं और वहीं पर उनकी मुलाकात अपने खास दोस्त मोहित से हो गई। अब इसे तो सोने पर सुहागा ही कहेंगे। अंडमान में सुमोना को अच्छी कम्पनी जो मिल गई है।
'द कपिल शर्मा शो' में चार चांद लगा चुकी सुमोना चक्रवर्ती की वेकेशन तस्वीरों को इंतजार को हर किसी को होता है। इस समय सुमोना अंडमान में हैं और इस वेकेशन की तस्वीरें हमारे हाथ लग चुकी हैं।
सुमोना चक्रवर्ती के वेकेशन की तस्वीरों को देखकर उनके फैंस काफी डर गए हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच उन्हें घर पर ही रहना चाहिए।
काम से फुर्सत पाते ही सुमोना चक्रवर्ती अकेले ही घूमने निकलने जाती हैं। कई दफा उन्हें अपनी गर्ल गैंग के साथ वेकेशन मनाते हुए भी देखा जा चुका है।सुमोना को समंदर किनारे वेकेशन मनाना काफी पसंद है। पहले भी सुमोना अपनी वेकेशन तस्वीरों से लोगों के होश उड़ा चुकी हैं।


Next Story