मनोरंजन

सुम्बुल तौकीर खान ने नये घर खरीदने के बारे में जानकारी दी

Kajal Dubey
26 Feb 2023 4:45 PM GMT
सुम्बुल तौकीर खान ने नये घर खरीदने के बारे में जानकारी दी
x

फाइल फोटो


स्टाग्राम पर सुम्बुल ने अपना एक वीडियो शेयर किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान को शो में खूब प्यार मिला था। उन्होंने बिग बॉस हाउस में 18 हफ्ते बिताए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी से अपने फैंस को रूबरू करवाया।

शो खत्म हो गया है और एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपने काम पर भी वापस लौट रही हैं। इसी बीच सुम्बुल ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने अपने पिता और बहन के लिए प्यारा सा घर खरीदा है।
सुम्बुल तौकीर खान ने खरीदा नया घर
सुम्बुल तौकीर खान ने नये घर खरीदने के बारे में जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर सुम्बुल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। सुम्बुल ने वीडियो में बताया कि उन्होंने नया घर खरीदा है। वह अपने आशियाने को फिलहाल सजा रही हैं। घर में फिलहाल डेकोरेशन का कामकाज चल रहा है। अदाकारा ने इसके साथ ही अपने घर के इंटीरियर का काम देख रहीं डिजायनर से भी फैंस को मिलवाया। इतना ही नहीं अदाकारा अपने फैंस से भी इंटीरियर के सुझाव मांगती दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- नया घर। फिलहाल काम जारी है। अपने आइडिया भेजें।
यूजर्स दे रहे हैं बधाई
इस वीडियो पर एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा- आपको अपने नए घर में मंडली के सदस्यों के साथ अपना एक फोटो फ्रेम भी लगवाना चाहिए। बता दें बिग बॉस सीजन 16 में सुम्बुल तौकीर खान घर में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य रहीं थी। उनकी उम्र अभी केवल 19 साल की है।
शो को लेकर एक्साइटेड हैं सुम्बुल
सुम्बुल वेब सीरीज 'डियर इश्क' में अहम रोल निभाते नजर आएंगी। साथ ही एक्ट्रेस अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 'डियर इश्क' में लोग सुम्बुल का अलग अवतार देखेंगे। डियर इश्क रवींद्र सिंह की किताब ‘राइट मी ए लव स्टोरी’ पर आधारित है।
Next Story