मनोरंजन

बिग बॉस 16 की कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं सुम्बुल तौकीर खान, अब मचाएंगी धमाल

Rounak Dey
28 Sep 2022 3:11 AM GMT
बिग बॉस 16 की कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं सुम्बुल तौकीर खान, अब मचाएंगी धमाल
x
इनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। वह तभी से अपने पिता और छोटी बहन सानिया के साथ रहती हैं।

जैसे-जैसे बिग-बॉस 16 के प्रीमीयर की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे हार्ट बीट तेज हो रही हैं। हर कोई इस शो को लेकर बेहद एक्साइटेड है। एक अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सीजन से जुड़ी खबरें जुलाई से ही आनी शुरू हो गई थी। फैन पेजेस पर इसके प्रोमो, सेट डिजाइन, शुरू होने की डेट से लेकर इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आने लगी थी। हालांकि उस प्रिडिक्शन में से कुछ तो सही और काफी चीजें गलत साबित हुईं। खैर, अब ये रियलिटी शो आ रहा है। इसमें गौतम विज से लेकर, चांदनी शर्मा, निमृत अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर का नाम चैनल की तरफ से कंफर्म किया गया है। सभी के वीडियोज रिलीज किए गए हैं। हमने आपको तीन के बारे में विस्तार से बताया है। अब सुम्बुल के बारे में भी तसल्ली से जान लीजिए।

सुम्बुल तौकीर (Sumbul Touqeer Khan) को आप सभी ने स्टार प्लस के सीरियल 'इमली' में देखा था। इसमें उनका किरदार काफी दमदार था। हालांकि लीप आने की वजह से उन्हें इस शो से जाना पड़ा। इससे उनके फैन्स को जोर का झटका भी लगा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक्ट्रेस को स्क्रीन पर दोबारा देखने के लिए फैन्स ने सोशल मीडिया पर इच्छा जाहिर की। उस समय तो ये पता नहीं था कि वह सीधे इतने बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बन जाएंगी। मगर जो भी हो। फाइनली Sumbul Tuqeer Khan अब Bigg Boss 16 में सबके दांत खट्टे करने आ रही हैं।
सुम्बुल तौकीर ने 'इमली' में दिखाए सारे इमोशन
Imlie उर्फ सुम्बुल बहुत ही मासूम हैं। उनकी आखों की मस्तियां देख हर कोई शरमा जाता है। उनका चुलबुला अंदाज ये बताता है कि उनमें अभी-भी बचपन जिंदा है। खुद तो वह मस्तमौला रहती ही हैं। अपने साथ वालों को भी वह हंसाती-खिलाती रहती हैं। सीरियल में तो उन्होंने अपने हर तरह के इमोशन दिखाए हैं। अब असल में वह कैसी हैं इस शो से साफ हो जाएगी।
सुम्बुल तौकीर के पेरेंट्स का हो गया था तलाक
सुम्बुल तौकीर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। यहां 15 नवंबर 2005 को इनका जन्म हुआ था। इनकी उम्र महज 17 साल है। उनके घर का नाम गुनगुन है लेकिन प्यार से लोग उन्हें 'इमली' भी बुलाते हैं। इनके पिता का नाम तौकीर खान है। वह डांस कोरियोग्राफर हैं। एक्ट्रेस ने जो कि अपने नाम में लगा रखा है। जब यह 6 साल की थीं तभी इनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। वह तभी से अपने पिता और छोटी बहन सानिया के साथ रहती हैं।
Next Story