मनोरंजन

सुम्बुल तौकीर ने मुंबई में खरीदा घर, वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई सपनों का आशियाना

Neha Dani
27 Feb 2023 2:20 AM GMT
सुम्बुल तौकीर ने मुंबई में खरीदा घर, वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई सपनों का आशियाना
x
अब बिग बॉस से बाहर आकर एक्ट्रेस ने नया घर खरीदा है, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं।
बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान शो के खत्म होने के बाद भी खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खुशी की बड़ी वजह मिली है। सुंबुल ने मुंबई नया घर खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी दिखाई है। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने घर को डिजाइन करने के लिए फैंस से सलाह भी मांगी है।
सुंबुल तौकीर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'नया घर..काम जारी है। अपने आईडिया जरूर दें।' वीडियो में सुंबुल आर्किटेक्ट के साथ अपने घर की झलक दिखा रही हैं। उनके घर के इंटीरियर का काम चल रहा है।
सुंबुल के इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें घर डिजाइन के लिए आईडियाज भी दे रहे हैं।
बता दें, सुंबुल तौकीर खान ने बिग बॉस 16 में अपनी अपीयरेंस से खूब सुर्खियां बटोरीं। वह घर में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य रहीं। अब बिग बॉस से बाहर आकर एक्ट्रेस ने नया घर खरीदा है, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं।

Next Story