मनोरंजन
सुकेश चंद्रशेखर की लिखी चिट्ठी सामने आई, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेकर किया ये खुलासा, जानें सब कुछ
jantaserishta.com
23 Oct 2022 8:25 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी के आरोप में मंडोली जेल में बंद है. सुकेश के साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी आरोपों के घेरे में हैं. सुकेश ने अब जेल से अपने वकील को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि आखिर चिट्ठी में सुकेश ने खुद पर और जैकलीन पर लगे आरोपों पर क्या कहा?
सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील को लिखे पत्र में बताया है कि 200 करोड़ रुपये के घोटाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस का कोई रोल नहीं है. सुकेश ने लेटर में बताया है कि उन्होंने जैकलीन को जितने भी महंगे गिफ्ट्स दिए, कार दी वो सभी उन्होंने एक्ट्रेस को एक रिलेशनशिप में होने के तौर पर ही दिए थे. सुकेश ने ये भी दावा किया है कि रैनबैक्सी के पूर्व मालिक की रिहाई के लिए पैरवी करने के लिए उन्हें 200 करोड़ रुपये दिए गए थे.
सुकेश ने अपनी चिट्ठी में लिखा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएमएलए मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया गया है. मैंने पहले भी साफ तौर पर कहा है कि हम एक रिश्ते में थे और मैंने उसी रिश्ते के तहत जैकलीन और उनके परिवार को गिफ्ट्स दिए थे. उनका क्या दोष है?
सुकेश ने आगे लिखा- जैकलीन ने मुझसे सिर्फ प्यार और उनके साथ खड़े रहने के अलावा कभी कुछ नहीं मांगा. जैकलीन पर और उनके परिवार पर खर्च किया गया एक-एक पैसा कानूनी तौर पर कमाया गया था और जल्द ही ट्रायल कोर्ट में ये साबित हो जाएगा.
सुकेश ने ये भी लिखा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन और उनके परिवार को घसीटने की कोई जरूरत ही नहीं थी. सुकेश ने लिखा कि आने वाले समय में वो कोर्ट में ये साबित कर देंगे कि ठगी के मामले में जैकलीन और उनके परिवार को जबरदस्ती घसीटा गया है. इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. सुकेश ने यह भी कहा है कि वो जैकलीन को एक दिन वो सब कुछ लौटा देंगे, जो उन्होंने खोया है और उन्हें पूरी तरह से निर्दोष साबित करके रहेंगे. सुकेश ने अपने खिलाफ चल रहे ठगी के मामले को एक राजनीतिक साजिश बताया है.
TagsGreat Thug Sukesh ChandrashekharSukesh ChandrashekharActress Jacqueline FernandezJacqueline Fernandez
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





