मनोरंजन

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस संग किया रिश्ते का दावा, कह दी बड़ी बात

jantaserishta.com
1 Jan 2022 10:21 AM IST
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस संग किया रिश्ते का दावा, कह दी बड़ी बात
x

मुंबई: 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस के साथ उसके संबंधों ने सभी को चौंका दिया। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट्स दिए। उनके अलावा नोरा फतेही को भी गिफ्ट दिए थे। अब सुकेश की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि उसे ठग कहना सही नहीं है। उसने जेल अधिकारी पर दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। सुकेश के वकील अनंत मलिक ने एक प्रेस नोट जारी किया है जिसमें सुकेश ने ये बातें कही हैं।

सुकेश ने कहा कि उनसे पैसे लेने वाले जेल अधिकारियों की जांच क्यों नहीं की गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुकेश ने कहा कि रेनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी अदिति सिंह की जांच क्यों नहीं की गई, अगर उन्होंने 200 करोड़ रुपये जबरन वसूली की बात कही है।
सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलेशनशिप का दावा किया है। उसका कहना है कि जैकलीन के साथ निजी रिश्ते हैं और इसका आपराधिक मामलों से कोई संबंध नहीं है। सुकेश का मानना है कि उसे ठग कहना गलत है, वह लॉबिस्ट है। उसने देश और विदेश की बहुत सी कॉर्पोरेट हाउस के लिए लॉबिस्ट के तौर पर काम किया है। चंद्रशेखर ने कहा, कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ उसके अच्छे संबंध हैं।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच में कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। सुकेश के संबंध केवल जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के साथ ही नहीं कई दूसरे बॉलीवुड कलाकारों के साथ थे। सुकेश उन्हें महंगे गिफ्ट्स भेजता था। सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट्स दिए। इसमें बीएमडब्ल्यू कार से लेकर डायमंड ज्वैलरी तक शामिल है। सुकेश ने कॉल स्पूफ के जरिए जैकलीन से संपर्क किया था। उसने जैकलीन से कहा था कि वह जयललिता की राजनीतिक पार्टी से है और सन टीवी का मालिक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story