मनोरंजन

सुहाना खान का ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में दिखा HOT अंदाज, दोस्तों संग मस्ती करते हुए वीडियो वायरल

Shubhra Nandy
24 May 2021 8:30 AM IST
सुहाना खान का ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में दिखा HOT अंदाज, दोस्तों संग मस्ती करते हुए वीडियो वायरल
x
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना (Suhana Khan) बीते दिनों 21 साल की हो गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना (Suhana Khan) बीते दिनों 21 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। किसी में वो केक काटती हुई दिखीं तो किसी में गुब्बारों के साथ खेलती नजर आईं। अब सुहाना का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं।

सुहाना का नया वीडियो
वीडियो में सुहाना के साथ उनकी तीन और दोस्त हैं। चारों बैकग्राउंड में चल रहे गाने के साथ लिप सिंक करती हैं। इस दौरान सुहाना ने बोल्ड ब्लैक कट आउट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। तीनों दोस्तों ने भी मैचिंग ब्लैक कलर की ही ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो के आखिर में चारों एक साथ कैमरे के सामने आती हैं।
जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो
22 मई को सुहाना ने अपना जन्मदिन मनाया। उनकी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस खास मौके पर सुहाना ने हरे रंग की बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की।
न्यूयॉर्क से शेयर की तस्वीर
अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा- '21', इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया। सुहाना की इस तस्वीर पर फैंस से लेकर फॉलोवर्स तक ने कमेंट किया है। उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने लिखा- 'Tinkerbell'. अनन्या की मां भावना पांडे, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, जोया अख्तर ने हार्ट का इमोजी पोस्ट किया।


Next Story