मनोरंजन
सुहाना खान ने पहनी बॉडीकॉन स्ट्रैपलेस मैरून ड्रेस, गर्लगैंग के साथ हैंगआउट करती नजर आई
Rounak Dey
26 Sept 2021 8:58 AM IST

x
वहीं सुहाना के फिल्मों में एंट्री को लेकर भी काफी चर्चा है। फैन्स उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान एक स्टाइल आइकॉन बन गईं हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैन्स उनकी खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार करते रहते हैं। सुहाना भी फैन्स का दिल ना तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर उनके लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करतीं रहतीं हैं। शनिवार को सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक सिजलिंग सी फोटो शेयर की जिसमें वो अपनी गर्लगैंग के साथ हैंगआउट करती नजर आ रहीं हैं।
सुहाना की ये पिक है 'टू हॉट टू हैंडल'
सुहाना की इस टू हॉट टू हैंडल फोटो में उन्होंने बॉडीकॉन स्ट्रैपलेस मैरून ड्रेस पहनी हैं, जिसे उन्होंने न्यूड हील्स के साथ पेयर किया है। सुहाना ने अपने बालों को आधा बांधा रखा था और उनका मेकअप पॉइंट पर है। इस स्टार किड ने खूबसूरत नेकपीस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। उन्होंने एक खूबसूरत सा व्हाइट बैग भी कैरी किया है।सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये फोटो शेयर करते हुए इसपर एक ब्लैक कलर का हार्ट इमोजी भी बनाया।
किसी से रूठ गईं थीं सुहाना
फिछले दिनों सुहाना ने अपने इंस्टग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर उनके चाहने वालों को उनकी फिक्र हो गई। इस फोटो में सुहाना एक झील के पास बैठी नज़र आ रही हैं और कैमरे की तरफ निहार रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन नहीं है बस वो एक टक कैमरे की तरफ देख रही हैं। इस फोटो में सुहाना ने सफेद रंग का टॉप और टैनिम बॉटम पहना हुआ है जिसमें वो काफी कूल लग रही हैं, लेकिन इस फोटो के साथ सुहाना ने जो इमोजी शेयर की है उसे देखकर उनके चाहने वाले परेशान हो गए हैं।
फैन्स को हुई सुहाना की चिंता
दरअसल, फोटो शेयर करते हुए सुहाना ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है बस एक गुस्से वाले इमोजी बनाई है जिसे ये तो समझ आ रहा है कि सुहाना का मूड ठीक नहीं है। लेकिन उन्होंने इस इमोजी के अलावा कुछ भी नहीं लिखा है, इसलिए फैन्स को सुहाना की चिंता हो रही है। वहीं सुहाना के फिल्मों में एंट्री को लेकर भी काफी चर्चा है। फैन्स उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
Next Story





