मनोरंजन

सुहाना खान कैमरे से बचती नजर आईं, वायरल हुआ वीडियो

Subhi
22 Jun 2022 3:56 AM GMT
सुहाना खान कैमरे से बचती नजर आईं, वायरल हुआ वीडियो
x
शाहरुख खान और गौरी खान अपने बच्चों को अभी तक लाइमलाइट से दूर ही रखते आए हैं। अब जब सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं तो जाहिर है पपराजी के कैमरों में वह अक्सर कैद होंगी।

शाहरुख खान और गौरी खान अपने बच्चों को अभी तक लाइमलाइट से दूर ही रखते आए हैं। अब जब सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं तो जाहिर है पपराजी के कैमरों में वह अक्सर कैद होंगी। बहुत ही कम देखा गया जब सुहाना रुककर पोज देती हों। मंगलवार को उन्हें मुंबई के अंधेरी में स्पॉट किया गया। वह कार से निकलती हैं। एक शख्स उनकी कार का दरवाजा खोलता है और उनके सिर के ऊपर छाता पकड़ता है। वहां पहले से मौजूद पपराजी को देखकर सुहाना एकबारगी तो हैरान होती हैं और अपना चेहरा दूसरी ओर कर लेती हैं। फिर वह आगे चलने लगती हैं।

पपराजी की बात सुन ऐसा था रिएक्शन

इस बीच पपराजी उन्हें रुककर पोज देने के लिए कहते हैं लेकिन सुहाना रुकती नहीं है। पपराजी उनसे कहते हैं, 'सुहाना जी रुकिए, अभी तो आपकी मूवी आ रही है, अभी क्या टेंशन है? और हमारा चेहरा भी याद करके रखिए, डेली मिलेंगे।' पपराजी उन्हें पीछे पलटकर पोज देने के लिए कहते हैं लेकिन सुहाना मुस्कुराते हुए बिल्डिंग के अंदर चली जाती हैं।

सुहाना ने इस दौरान पिंक कलर का क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट्स पहने थे। उन्होंने व्हाइट हैंडबैग लिया हुआ था। सुहाना के अलावा वहां खुशी कपूर भी पहुंचती हैं। दोनों फिल्म 'द आर्चीज' में साथ काम कर रही हैं।

फिल्म की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटे

बीते रविवार को ही सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा ऊटी में 'द आर्चीज' की शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौटे हैं। फिल्म का ऊटी शेड्यूल खत्म हो गया है। 'द आर्चीज' से सुहाना, खुशी और अगस्त्य तीनों ही डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में वेदांग रैना और युवराज मेंडा हैं। फिल्म आर्ची कॉमिक्स के किरदारों और कहानियों पर आधारित है।


Next Story