मनोरंजन
व्हाइट क्रॉप टॉप में सुहाना खान लगी बेहद ग्लैमरस, देखे टेलेस्ट PHOTO
Rounak Dey
13 May 2021 4:20 PM IST

x
सुहाना अक्सर अपने स्टाइल से लाइमलाइट बटोर ले जाती हैं.
फिल्म इंडस्ट्री में जब भी स्टारकिड्स की बात होती है तो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan )का नाम सबसे पहले आता है. वो अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. सुहाना इस बात से वाकिफ हैं कि खुद को सबसे अलग कैसे दिखाना है. अब सुहाना की एक तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें सुहाना व्हाइट क्रॉप टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इन तसवीरों में सुहाना की मुस्कुराहट लोगों का ध्यान खींच रही है.
सुहाना खान इस तसवीर में बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं. वो ओपन हेयर और व्हाइट टॉप में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उन्होंने गले में पेडेंट पहना है और क्यूट स्माइल देती नजर आ रही हैं. उनकी इस तसवीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं. सुहाना खान की ये तसवीर उनके फैन क्लब द्वारा शेयर की गई है.
इसी महीने सुहाना का बर्थडे है, ऐसे में यूजर्स कमेंट में उन्हें अभी से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इससे पहले सुहाना खान की कुछ तसवीरें वायरल हुई थी जिसमें वो सुहाना डीप नेक पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखीं थी. इन तसवीरों में किंग खान के बेटे अबराम भी सुहाना के साथ दिखे थे. सुहाना और अबराम किसी मार्केट एरिया में नजर आ रहे हैं. वहीं तैमूर कैजुअल लुक में व्हाइट कैप पहने नजर आ रहे हैं.
बता दें कि, सुहाना खान ट्रोलर्स को जवाब देने से भी पीछे नहीं हटती. पिछले दिनों उनकी तसवीरें पर यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए थे. सुहाना खान को ट्रोलर्स ने 'काली' कहा था. सुहाना खान ने अपनी एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था,' यह उन सभी लोगों के लिए है जो हिंदी नहीं बोलते हैं, मैंने सोचा उन्हें बता दूं. ब्लैक कलर को हिंदी में काला कहते हैं. काली शब्द उस महिला के बारे में बताने के लिए किया जाता है जिसका कलर डार्क होता है.'
बता दें कि, सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश स्टारकिड्स में से एक हैं. वो जहां सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है तो वहीं उनके भाई आर्यन खान बहुत कम ही सोशल मीडिया पर नजर आते है. आर्यन अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही बॉलीवुड सेलेब्स को फॉलो करते है. सुहाना अक्सर अपने स्टाइल से लाइमलाइट बटोर ले जाती हैं.
Next Story





