मनोरंजन

सुहाना खान ने अनुराग कश्यप को बुलाया, डायरेक्टर ने बताया क्या था रिएक्शन

Manish Sahu
2 Sep 2023 5:03 PM GMT
सुहाना खान ने अनुराग कश्यप को बुलाया, डायरेक्टर ने बताया क्या था रिएक्शन
x
मनोरंजन: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अगस्त 2023 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगॉइर के साथ सगाई की। सगाई की रस्में मुंबई में बेहद भव्य तरीके से हुई। आलिया की सगाई की पार्टी में बॉलीवुड से जुड़े उनके कई करीबी दोस्त पहुंचे। इनमें खुशी कपूर, सुहाना कपूर, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान सहित अन्य थे। अनुराग ने बताया वह इस पार्टी में आमंत्रित होकर खुश थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पार्टी में आलिया के दोस्त उन्हें अंकल बुला रहे थे।
क्या था अनुराग का रिएक्शन
अब अनुराग ने बताया कि खुद को अंकल पुकारे जाने पर उनका क्या रिएक्शन था। जूम से बात करते हुए अनुराग ने कहा, "मैं आभारी हूं कि मुझे बुलाया गया था। यह उसके दोस्तों के लिए था। आपको कोई आइडिया भी नहीं है कि जब पार्टी शुरू हुई तो आर्चीज की पूरी कास्ट एक-एक कर आने लगी। वे मेरी तरफ आते और कहते 'हैलो अंकल, हैलो अंकल, बधाई।' जब उनसे पूछा गया कि क्या सुहाना ने भी उन्हें अंकल बुलाया तो अनुराग ने कहा, 'हर कोई, वहां हर कोई हैलो अंकल कह रहा था। तब मैंने सोचा, ओके अब मुझे अंकल का सर्टिफिकेट मिल चुका है इसलिए मैंने हुडी मंगवाया जिस पर अंकल लिखा हुआ था।'
पूर्व पत्नी भी पहुंचीं
आलिया की सगाई में अनुराग की पूर्व पत्नी कल्कि केकला भी पहुंची थीं। वह अपनी बेटी सप्पो और ब्वॉयफ्रेंड के साथ पार्टी में शामिल हुईं। अनुराग और कल्कि भले ही अलग हो चुके हैं लेकिन उनके बीच अभी भी अच्छी बॉन्डिंग है। कई खास मौकों पर उन्हें साथ देखा जाता रहा है। कल्कि के अलावा अनुराग का पहली पत्नी आरती बजाज के साथ भी अच्छे संबंध हैं।
यह है आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग की फिल्म 'हड्डी' रिलीज होने वाली है। अक्षय अजय शर्मा के डायरेक्शन में बनी हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य रोल में हैं। वह फिल्म में ट्रांसजेंडर बने हैं। यह फिल्म अगले हफ्ते ओटीटी पर आएगी।
Next Story