मनोरंजन
मेबेलिन की नई ब्रांड एंबेसडर बनीं सुहाना खान: रेड सूट में लगीं ग्लैमरस
Rounak Dey
13 April 2023 10:46 AM IST

x
खुशी कपूर,अगस्त्य नंदा कपूर और वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। यूं तो सुहाना अपने लुक्स और दोस्तों संग पार्टीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार वह नई वजह को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुहाना न्यूयॉर्क के ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन की नई ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। सोमवार को मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें सुहाना ने शिरकत की है। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुहाना ने जबरदस्त अंदाज में इवेंट में मारी। इस दौरान वह रेड क्रॉप टॉप और पैंट में बेहद हॉट दिखीं और स्टेज पर जबरदस्त पोज देती दिखीं।
इवेंट में मीडिया से बात करते हुए सुहाना ने कहा, 'मैं यहां आने और आप लोगों को फिर से देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। शूटिंग करते वक्त काफी मजा आया। इसलिए मैं यहां आकर हमने जो शूट किया वो आप लोगों को दिखाने का और इंतजार नहीं कर सकती। मेबेलिन का ब्रांड एंबेसडर बनना एक सम्मान की बात है'।
बता दें, शाहरुख की बेटी सुहाना इन दिनों जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वह डायरेक्टर जोया अख्तर की आगामी फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा खुशी कपूर,अगस्त्य नंदा कपूर और वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Next Story





