मनोरंजन

शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं सुगंधा मिश्रा, देखें तस्वीर

Kunti Dhruw
27 April 2021 5:59 PM GMT
शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं सुगंधा मिश्रा, देखें तस्वीर
x
टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा सादी के बंधन में बंध गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्ली, टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा सादी के बंधन में बंध गई हैं। सुगंधा और सुकेत ने परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे संग सात फेरे लिए हैं। इन दोनों की शादी पंजाब के जालंधर से हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

सुगंधा ने अब तक अपनी दुल्हन के जोड़े में एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं। उनमें सुगंधा और संकेत दोनों ही शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। सुगंधा ने इस खास मौके पर हैवी लहंगा और उसके साथ हैवी ज्वैलरी पहनी थी। तो वहीं संकेत भी शेरवानी में नजर आए।


सुगंधा और संकेत इन तस्वीरों में एकसाथ खाना खाते नजर आए। वहीं शादी होने के बाद दोनों साधारण कपड़ों में भी नजर आए। सुगंधा जहां लाल रंग का साधारण कुर्ता पहने हाथों में लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं। तो वहीं संकेत साधारण जींस टी-शर्ट में नजर आए। दोनों की शादी से पहले मेहंदी और सगाई की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।


सुगंधा ने अपनी सगाई में पिंक कलर का लहंगा और उनके साथ पीले रंग का टॉप पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं मेहंदी के फंक्शन में उन्होंने हरे रंग का लहंगा पहना हुआ था। मेहंदी का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें सुगंधा और संकेत वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे को अपनी मेहंदी दिखा रहे थे।


बता दें कि सुगंधा और संकेत की शादी की तैयारियां दिसंबर 2020 से चल रही थीं। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। ये शादी महज 20 लोगों की मौजूदगी में हुई। पंजाब में शादी करने के बाद दोनों परिवार के साथ मुंबई रवाना हो गए। दोनों की शादी कोरोना प्रोटोकॉल्स के तहत ही हुई है।


Next Story