मनोरंजन

दुल्हन बनकर सुगंधा मिश्रा ने मारी धांसू एंट्री, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो!

Triveni
3 May 2021 1:17 AM GMT
दुल्हन बनकर सुगंधा मिश्रा ने मारी धांसू एंट्री, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो!
x
मशहूर कॉमेडियन जोड़ी सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की शादी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मशहूर कॉमेडियन जोड़ी सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की शादी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। दोनों अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शादी की अलग- अलग रस्में से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही दुल्हन बनी सुगंधा ने काला चश्मा लगाकर फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं अब सुगंधा का एक और दिलचस्प वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता दिखाई दे रहा है, जिसमें वो अपनी शादी पर धमाकेदार एंट्री लेती नजर आ रही हैं। सुगंधा ने संकेत भोसले के साथ अपनी जयमाल सेरेमनी का वीडियो भी शेयर किया है।

दुल्हन की रॉयल एंट्री
सुगंधा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शादी की दो वीडियोज शेयर की हैं। पहले वीडियो में सुगंधा संकेत भोसले को जयमाल पहनाती दिख रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में उनकी धमाकेदार ब्राइडल एंट्री देखने को मिल रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सुगंधा को एक डोली में उठाकर लाया जा रहा है, जैसे पुराने वक्त में राजा और रानियों की एंट्री होती थी। वहीं इस रॉयल एंट्री के दौरान उनकी शादी की सजावट और धूम-धाम देखते ही बनती है। यहां देखें सुगंधा द्वारा शेयर किया गया वीडियो-

शानदार था वेडिंग ईवेंट
अपनी शादी में सुगंधा ने पीच रंग का लहंगा और हैवी ज्वैलरी पहनी थी। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत दिखी थीं। वहीं उनके दूल्हेराजा संकेत भोसले ने स्काईब्लू रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। उनकी शादी के ये वीडियोज देखकर मालूम होता है कि सुगंधा और संकेत ने भले ही अपने कुछ करीबियों के बीच शादी की है लेकिन इस ईवेंट में इंतजाम काफी रॉयल था। दोनों ने अपनी शादी में जमकर इंजॉय भी किया, जो इनकी फोटोज और वीडियोज में साफ नजर आ रहा है।


Next Story