मनोरंजन

दीपिका पादुकोण की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Rani Sahu
27 Sept 2022 7:54 PM IST
दीपिका पादुकोण की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
x
Deepika Padukone complains of uneasiness: बाजीराव मस्तानी की एक्ट्रेस, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को कल यानी सोमवार देर शाम को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि हसीना ने घबराहट की शिकायत की जिसकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।
दीपिका पादुकोण की 26 सितंबर, 2022 की रात को अचानक तबीयत खराब हुई और अनीजीनेस (Uneasiness) की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दीपिका ठीक हैं। लगभग 12 घंटे लगाकर दीपिका ने अस्पताल में कई सारे टेस्ट करवाए और इसलिए उन्हें तुरंत भर्ती कर दिया गया था।
दीपिका पादुकोण साल 2023 में पठान में शाहरुख और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि प्रभाष और अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका प्रोजेक्ट के में भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा के साथ 'गहराइयां' में देखा गया था. फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया था।
Next Story