मनोरंजन
'तारक मेहता..' की बबीता जी की हुई ऐसी हरकत, कीचड़ में दिखी लत-पत
Rounak Dey
17 July 2021 4:33 AM GMT
x
इसी बीच मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस उपर से नीचे तक मिट्टी से लिपटी नजर आईं।
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। मुनमुन ने शो में अपने किरदार से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। एक्टिंग के अलावा मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती हैं। वहीं फैंस भी मुनमुन की लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं फैंन फॉलोइंग के मामाले में वह बड़ी स्टार्स तक को टक्कर देती हैं। इसी बीच मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस उपर से नीचे तक मिट्टी से लिपटी नजर आईं।
मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में वह 'मड बाथ' का मजा लेती नजर आ रही हैं। दरअसल, ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि साल 2017 की हैं जिन्हें मुनमुन ने अब शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपनी 'मड बाथ' की तीन फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मुनमुन समुद्र किनारे मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं वह उनके पूरे शरीर पर मिट्टी का लेप लगाते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही एक्ट्रेस से ये भी बताया कि फोटोज 2017 में उनके जॉर्डन ट्रिप की हैं। मुनमुन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'डेड सी और उसका सेहतमंद मड बाथ। जॉर्डन 2017...'।
Rounak Dey
Next Story