मनोरंजन

मेरे लिए सफलता-असफलता एक समान: कंवर ढिल्लों

jantaserishta.com
22 Jun 2025 10:10 AM IST
मेरे लिए सफलता-असफलता एक समान: कंवर ढिल्लों
x
मुंबई: अभिनेता कंवर ढिल्लों ने स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो ‘उड़ने की आशा’ में निभाए किरदार को अपने करियर का बेहतरीन अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि इस शो ने उन्हें एक कलाकार के रूप में काफी कुछ नया सीखने की प्रेरणा दी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।
अभिनेता ने प्रसिद्धि और सफलता-असफलता पर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह सफलता और असफलता को समान रूप से लेते हैं। टीवी शो में कंवर ने अपने किरदार सचिन देशमुख के बारे में बताया, “मैंने शो के लॉन्च के समय कहा था कि यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन शो होगा और मैं आज भी इस बात पर कायम हूं। भारतीय टेलीविजन पर ऐसे किरदार कम ही मिलते हैं। सचिन के साथ मुझे कॉमेडी, एक्शन और भावनात्मक दृश्यों को जीने का मौका मिला। यह किरदार मेरे लिए सबसे खास है और हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसा ही शो करना चाहता था, वरना मैं इंतजार करता। मुझे लगता है कि इस शो ने मुझे चुना, जैसे मैंने इसे चुना। मैं स्टार प्लस के साथ इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत आभारी हूं।”
‘पंड्या स्टोर’ फेम कंवर का मानना है कि प्रसिद्धि कभी भी मुख्य लक्ष्य नहीं होनी चाहिए। उनके लिए यह मेहनत और समर्पण का परिणाम मात्र है। उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, “सफलता को सिर पर चढ़ाना आसान है। मैंने कई अभिनेताओं को रातोंरात प्रसिद्धि पाते और फिर गायब होते देखा है। मेरे लिए अपनी कला पर ध्यान देना और जमीन से जुड़े रहना सबसे जरूरी है। मेहनत और प्रतिभा का कोई विकल्प नहीं। मैं सफलता और असफलता को एक समान लेता हूं। लोग कहते हैं कि मैं नहीं बदला और यह मेरे लिए सबसे बड़ी तारीफ है।”
निर्माता राहुल तेवरी के निर्देशन की तारीफ करते हुए कंवर ने कहा, “राहुल सर ने शो के कई महत्वपूर्ण दृश्यों का निर्देशन किया है। उनकी स्पष्टता काम को आसान और प्रभावी बनाती है।” कंवर ढिल्लों वर्तमान में ‘उड़ने की आशा’ में नेहा हरसोरा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story